देश में बिजली खपत सितंबर में 11% बढ़कर हुई 162 अरब यूनिट

देश में सितंबर में बिजली की खपत सालाना आधार पर 11.35% बढ़कर 162.19 अरब यूनिट रही। बीते साल सितंबर में देश की कुल बिजली खपत 145.66 अरब यूनिट रही थी। विशेषज्ञों के अनुसार, सितंबर के शुरुआती दिनों में उमस के कारण वास्तविक तापमान की तुलना में 'महसूस होने वाला तापमान' अधिक रहा जिससे एसी के उपयोग में वृद्धि हुई।

Load More