'न्यूज़18' ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मिज़ोरम में एक रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, 12 या 13 सितंबर को वह मणिपुर जा सकते हैं। बकौल अधिकारी, मणिपुर दौरे को लेकर अभी बातचीत चल रही है। मणिपुर में हिंसा भड़कने के बाद पीएम मोदी का यह पहला दौरा होगा।