रेलवे की कमाई में हुई बढ़ोतरी, बीते साल के मुकाबले ₹1,266 करोड़ अधिक मिले
रेल मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी कि सितंबर, 2026 में रेलवे ने 13.55 करोड़ टन माल ढुलाई की, जो पिछले साल से 6.14% अधिक है। कोयले की ढुलाई 9% बढ़ी और रोज़ 443 मालगाड़ी रैक बिजलीघरों को भेजे गए। इस दौरान माल ढुलाई से हुई कमाई में 9.3% बढ़ोतरी हुई जो पिछले साल के मुकाबले ₹1,266 करोड़ अधिक है।