सीतामढ़ी (बिहार) में एचआईवी मरीज़ों की संख्या 7,000 से ज़्यादा होने की खबरें सामने आने पर बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। समिति ने आंकड़ों को तथ्यहीन और भ्रामक बताया। समिति ने कहा कि वर्ष 2025-26 में अक्टूबर माह तक 200 एचआईवी मरीज़ चिन्हित हुए व 2005 से अब तक 6900 मरीज़ों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।