वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट 2025-26 पेश करने के दौरान 'टैक्स' शब्द का 117 बार इस्तेमाल किया। उन्होंने 'रिफॉर्म' शब्द का 28 बार, 'डेवलपमेंट' शब्द का 25 और 'इन्वेस्टमेंट' शब्द का 21 बार प्रयोग किया। सीतारमण ने 77 मिनट में अपना बजट भाषण पूरा किया जो पूर्ण बजट में समय के लिहाज़ से सबसे छोटा भाषण है।