वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट भाषण में ₹12 लाख तक की आय को कर मुक्त करने का एलान करते हुए बताया, "नई कर संरचना मध्यम वर्ग के लिए व्यापक रूप से करों के बोझ को कम करेगी।" उन्होंने कहा, "यह लोगों के हाथों में ज़्यादा धन उपलब्ध कराएगी जिससे घरेलू उपभोग, बचत और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।"