सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने सिंगापुर बैडमिंटन ओपन के इतिहास में युगल स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। सात्विक-चिराग ने फाइनल में इंडोनेशियाई जोड़ी फजर अल्फियन और मोहम्मद शोहिबुल फिक्री को 18-21, 21-17, 21-16 से हराया। इससे पहले भारत ने सिंगापुर ओपन में सिंगल्स में 3 गोल्ड जीते थे।