साथी की मां का हाथ कटने पर क्या ITBP जवानों ने किया कमिश्नर ऑफिस का घेराव? सामने आया सच
आईटीबीपी कमांडेंट गौरव प्रसाद ने उन खबरों का खंडन किया जिसमें दावा था कि साथी जवान की मां का हाथ कटने के मामले में शनिवार को आईटीबीपी जवानों ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस (कानपुर) को घेरा। उन्होंने कहा, "ऐसी कुछ नहीं हुआ कमिश्नर सर की तरफ से पूरा सपोर्ट मिल रहा है।" मामले में अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगा है।