भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लैटफॉर्म्स लिमिटेड ने भारत में अपने ग्राहकों को स्टारलिंक की ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा देने के लिए एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ एक समझौते की घोषणा की है। इससे पहले एयरटेल ने भी भारत में स्टारलिंक की इंटरनेट सेवा के लिए स्पेसएक्स के साथ डील होने की बात कही थी।