ठेले पर गोलगप्पा खाने के बाद 150 ग्रामीणों की हालत खराब, उल्टी-दस्त के बाद 25 लोग भर्ती

सिद्धार्थनगर के खेसरहा क्षेत्र में धनतेरस की शाम ठेले के गोलगप्पे खाने से कल्लाखोर और पेड़ारी गांव के 150 से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। 25 लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। डॉक्टरों ने सभी को खतरे से बाहर बताया। सीएमओ ने गांव का दौरा किया।

Load More