सिद्धारमैया को MUDA केस में मिली क्लीन चिट, लोकायुक्त ने कहा- नहीं मिला कोई सबूत

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को मैसूर अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमयूडीए) भूमि घोटाला मामले में क्लीन चिट मिल गई है। राज्य की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को अपनी अंतिम रिपोर्ट कर्नाटक हाईकोर्ट में पेश की जिसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी पार्वती बीएम और अन्य आरोपियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं।