सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद अचानक 20% क्यों बढ़ गए कैफे कॉफी डे के शेयर?
कैफे कॉफी डे (CCD) आउटलेट्स का संचालन करने वाली कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइज़ेस के शेयर शुक्रवार को 20% उछल गए। यह बढ़ोतरी सिद्धारमैया द्वारा कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद देखने को मिली। दरअसल, अब डीके शिवकुमार सीएम बन सकते हैं जिनकी बेटी ऐश्वर्या की शादी CCD के दिवंगत संस्थापक वीजी सिद्धार्थ के बेटे से हुई है।