अखिल भारतीय सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने के दाम ₹1,050 बढ़कर ₹1,61,450/10 ग्राम पर पहुंच गए। वहीं, चांदी की कीमत ₹1,300 बढ़कर ₹2,71,000/किलोग्राम पर पहुंच गई। विशेषज्ञों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट और डॉलर की कमज़ोरी ने सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं को सहारा दिया है।