सोना, हीरा या प्लैटिनम; 5 साल में किसने दिया सबसे ज़्यादा रिटर्न?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 5-साल में रिटर्न के मामले में सोना सबसे आगे रहा है। दिग्गज निवेशक अजय केडिया के मुताबिक, 2021 में करीब ₹48,000-50,000/10 ग्राम से बढ़कर सोना ₹1.50 लाख के पार पहुंचा जिससे 25% से ज़्यादा CAGR मिला। वहीं, प्लैटिनम ने 8-10% रिटर्न दिया जबकि लैब-ग्रोन हीरों के बढ़ते चलन से प्राकृतिक हीरों की कीमतें 35-40% तक गिरीं।