दिल्ली के सर्राफा बाज़ार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। 24 कैरेट सोना लगातार आठवें सत्र फिसलकर ₹1,34,500 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जिससे यह 8 दिनों में ₹12,400 सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी ₹2,500 टूटकर ₹1,62,000 प्रति किलो पर आ गई और अपने रिकॉर्ड शिखर से 60% से अधिक फिसल चुकी है।