सोना और चांदी की कीमतों ने फिर छुआ आसमान, सारे रिकॉर्ड हुए ध्वस्त

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने के दाम ₹2,850 बढ़कर पहली बार ₹1,30,800/10 ग्राम पर पहुंच गए। सोमवार को 24 कैरेट सोने के दाम ₹1,950 बढ़े थे। वहीं, चांदी के दाम ₹6,000 बढ़कर रिकॉर्ड ₹1,85,000/किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गए हैं। चांदी के दाम सोमवार को ₹7,500 बढ़े थे।

Load More