अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को चांदी के दाम ₹6,000 बढ़कर रिकॉर्ड ₹2,71,000 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गए। स्टॉक रखने वालों की निरंतर खरीदारी के चलते सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम ₹400 बढ़कर पहली बार ₹1,45,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए।