सोना और चांदी की कीमतों में लगी आग, नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे दाम

वैश्विक बाज़ारों में ज़ोरदार तेज़ी के अनुरूप सोमवार को दिल्ली में चांदी की कीमतें ₹15,000 बढ़कर ₹2,65,000 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमतों में ₹2,900 का इज़ाफा हुआ और यह ₹1,44,600 प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।