सोने और चांदी के निवेश में ETF और म्यूचुअल फंड की तुलना कैसे की जाती है?
निवेशक सोने-चांदी में फिज़िकल सिक्कों/बार/ETF/म्यूचुअल फंड के ज़रिए निवेश कर सकते हैं। हर विकल्प में लिक्विडिटी, लागत, स्टोरेज और जोखिम अलग होते हैं। ETF में फिज़िकल स्टोरेज की ज़रूरत नहीं होती जबकि म्यूचुअल फंड में डीमैट खाता ज़रूरी नहीं है लेकिन अतिरिक्त खर्च होते हैं। डिजिटल गोल्ड में सिक्योरिटीज़-मार्केट रेगुलेशन नहीं होता और इसमें काउंटरपार्टी व ऑपरेशनल रिस्क होते हैं।