inshorts

सोने और चांदी के बाद ‘रेड गोल्ड’ हुआ धराशाई! क्या सस्ते होंगे AC और फ्रिज?

अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में 'रेड गोल्ड' यानी तांबा 7-महीने के निचले स्तर पर आ गया है। बीते एक महीने में भारत में कॉपर 15% और विदेश में 13% टूटकर ₹1,192 प्रति किलो पर आ गया है। इससे AC और फ्रिज बनाने वाली कंपनियों की लागत घटेगी। हालांकि, ग्राहकों को कीमतों में राहत मिलने में अभी कुछ समय लग सकता है।