दिल्ली में सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹2,500 टूटकर ₹1,60,400 प्रति 10 ग्राम पर आ गया जबकि चांदी ₹5,000 गिरकर ₹2,69,700 प्रति किलोग्राम रह गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक बाजारों में कमज़ोरी के चलते कीमती सोने-चांदी में यह गिरावट आई है।