सोने के आभूषणों की हॉलमार्किंग का दायरा बढ़ा, अब देश के 398 ज़िलों में अनिवार्य हुई हॉलमार्किंग
सरकार ने सोने के गहनों की अनिवार्य हॉलमार्किंग का दायरा बढ़ा दिया है जिसके तहत अब देश के 398 ज़िलों में सोने के गहनों की हॉलमार्किंग अनिवार्य होगी। अब इसमें दिल्ली के सभी 9 ज़िले, यूपी के 41, महाराष्ट्र के 30 और तमिलनाडु के 32 ज़िले शामिल हो गए हैं। यह नया आदेश 7 नवंबर से लागू हो गया है।