सोने का आयात जनवरी में 40.79% बढ़कर रहा $2.68 बिलियन

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में सोने का आयात जनवरी में सालाना आधार पर 40.79% बढ़कर $2.68 बिलियन डॉलर रहा जबकि 1-वर्ष पूर्व इसी अवधि में सोने का आयात $1.9 बिलियन था। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जनवरी के दौरान सोने का आयात 32% बढ़कर $50 बिलियन रहा जो बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में $37.85 बिलियन था।