ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के अनुसार, रुपए में गिरावट के कारण दिल्ली में शुक्रवार को 24 कैरेट (99.9% शुद्ध) सोने की कीमत ₹2,100 बढ़कर पहली बार ₹1,03,670 प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। वहीं, 99.5% शुद्ध गोल्ड की कीमत ₹2,100 बढ़कर ₹1,03,100 प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की कीमत ₹1,000 घटकर ₹1,19,000 प्रति किलोग्राम हो गई।