गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, वैश्विक बाजार में सोने की कीमतें 2028 के अंत तक फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच सकती हैं। जनवरी के आखिर में करीब $5,600/औंस का रिकॉर्ड बनाने के बाद कीमतें 30% से अधिक गिर चुकी हैं। बकौल विश्लेषक, बढ़ती ब्याज दरों से निजी निवेशकों की मांग घटने के कारण 2027 की स्थिति 2022 जैसी हो सकती है।