भारत में मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन सोने की कीमतों में गिरावट आई और मंगलवार को 24 कैरेट सोना ₹170/10 ग्राम लुढ़ककर ₹82,413 पर आ गया। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹75,563/10 ग्राम पर आ गया है। 24 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में ₹82,413/10 ग्राम, मुंबई में ₹82,267/10 ग्राम और कोलकाता में ₹82,265/10 ग्राम है।