सोने की कीमतों में जारी तेज़ी के बीच इन गोल्ड ETFs ने इस साल दिया है 66% तक का रिटर्न

मनीकंट्रोल के अनुसार, सोने की बढ़ती कीमतों के साथ निप्पॉन इंडिया, एचडीएफसी, एसबीआई, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, कोटक और यूटीआई के गोल्ड ईटीएफ ने इस साल अब तक 66% तक का रिटर्न दिया है। ईटीएफ, डिजिटल गोल्ड के ज़रिए निवेशक बिना फिज़िकल गोल्ड खरीदे सोने में निवेश कर सकते हैं जिससे फिज़िकल गोल्ड में होने वाली दिक्कतें (सुरक्षा, टूट-फूट आदि) नहीं होतीं।