ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन ने बताया है कि 99.9% शुद्धता के सोने की कीमत शुक्रवार को ₹200 चढ़कर दिल्ली में पहली बार ₹83,000 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई। सोने की कीमत गुरुवार को ₹82,900 के भाव पर बंद हुई थी। वहीं, चांदी की कीमत ₹500 चढ़कर ₹94,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।