inshorts

सेना के जवान से 'गंवार-जाहिल' और भद्दी बातें कहने वाली बैंक कर्मी ने मांगी माफी, रो पड़ी

सेना के एक जवान के साथ फोन पर बातचीत में उसे 'गंवार-जाहिल' और भद्दी बातें कहने वाली मुंबई की बैंककर्मी अनुराधा वर्मा ने माफी मांग ली है। वर्मा ने एक ऑडियो में रोते हुए सीनियर से कहा, "हो सके तो मुझे माफ कर दीजिए...मुझसे गलती हो गई।" वहीं, एचडीएफसी बैंक ने वर्मा को अपना कर्मचारी मानने से इनकार किया है।