inshorts

सेना की डेयरडेविल्स टीम ने चलती बाइक पर सबसे ऊंचे मानव पिरामिड का बनाया विश्व रिकॉर्ड

भारतीय सेना की बाइक राइडर डिस्प्ले टीम डेयरडेविल्स ने सोमवार को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर चलती मोटरसाइकिलों पर सबसे ऊंचे मानव पिरामिड का विश्व रिकॉर्ड बनाया। बकौल सेना, 40 जवानों ने 7 बाइक पर सवार होकर ​​20.4 फीट ऊंचाई वाले मानव पिरामिड बनाकर 2 किलोमीटर की दूरी तय की। टीम के विश्व रिकॉर्ड्स की संख्या 33 पहुंच गई है।