अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने के दाम ₹300 गिरकर ₹1,32,600/10 ग्राम पर आ गए। चांदी के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़े और सोमवार को ₹1,500 बढ़कर ₹1,85,000/किलोग्राम हो गए। विजय सेल्स पर 1 TB iPhone 17 प्रो की कीमत ₹1,74,900 है जो 1 किलोग्राम चांदी की कीमत से कम है।