एक दिन में ₹13,500/किलो टूटी चांदी, सोने में भी आई गिरावट
लोकल मार्केट में मांग घटने के बीच दिल्ली में शुक्रवार को सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, चांदी की कीमत ₹13,500 गिरकर ₹2,55,000/किलोग्राम रही और 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹2,400 गिरकर ₹1,58,500/10 ग्राम रही। पिछले मार्केट सेशन में सोने की कीमत 1,60,900/10 ग्राम रही थी।