सोने के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी, चांदी लुढ़ककर ₹1.84 लाख/किलोग्राम पर पहुंची
अखिल भारतीय सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने के दाम ₹700 गिरकर ₹1,41,800/10 ग्राम पर पहुंच गए। वहीं, चांदी की कीमत सभी टैक्स सहित ₹2,000 घटकर ₹1.84 लाख प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में हाजिर सोने की कीमत $41.19 गिरकर $3,905.44/औंस रह गई। वहीं, चांदी की कीमत $48.97/औंस पर पहुंच गई।