सोने के दाम में तूफानी तेज़ी के पीछे क्या है अमेरिका व चीन का कनेक्शन?

दुनिया और भारत में सोने के दाम में तूफानी तेज़ी की वजह अमेरिका-चीन को बताया जा रहा है। विश्लेषकों के अनुसार, चीन का केंद्रीय बैंक लगातार 11वें महीने सोना खरीद रहा है क्योंकि वह विदेशी मुद्रा भंडार में विविधता लाना चाहता है। अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना से भी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।