inshorts

सेना की नौकरी में लंबे समय तक तनाव के कारण हो सकता है कैंसर: हाईकोर्ट

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा है कि सेना की नौकरी में लंबे तनाव के कारण कैंसर हो सकता है। हाईकोर्ट ने कैंसर से मारे गए सैन्यकर्मी के परिजन को विशेष पेंशन देने के खिलाफ केंद्र की याचिका खारिज कर दी। बकौल हाईकोर्ट, धूम्रपान से होने वाले कैंसर को छोड़कर सभी प्रकार के कैंसर को सैन्य सेवा से जुड़ा माना गया है।