सोनी के प्लेस्टेशन नेटवर्क (पीएसएन) की सेवाएं शुक्रवार आधी रात से शनिवार सुबह तक ग्लोबल आउटेज के कारण बाधित हो गईं जिससे दुनियाभर के यूज़र्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। आउटेज ने सभी प्लेस्टेशन डिवाइसों- PS5, PS4, PS वीटा और PS3 को प्रभावित किया। गौरतलब है कि डाउनडिटेक्टर के अनुसार, 71000 यूज़र्स ने साइट पर आउटेज की शिकायत की।