सोना-चांदी की कीमतों में लगातार तेज़ी के बीच मल्टी कोमॉडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर तांबे की कीमतें ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई हैं। शनिवार को एमसीएक्स पर कॉपर फ्यूचर्स ₹972.55/किलो पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, लंदन मार्केट में भी तांबा $10,000/टन पर बिक रहा है। इस तेज़ी के साथ इस साल अबतक कॉपर फ्यूचर्स में 20% की तेज़ी आई है।