सोने की बढ़ती कीमतों के बीच त्योहारों में 25% गिरी ज्वेलरी खरीदने की मांग

इंडिया बुलियन ऐंड ज्वेलर्स असोसिएशन के मुताबिक, इस त्योहारी सीज़न में मात्रा के हिसाब से गोल्ड ज्वेलरी की मांग 25% घटकर 18 टन रह गई जो पिछले साल इस दौरान 24 टन थी। असोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता ने कहा, "पिछले साल का दशहरा मात्रा के लिहाज़ से बेहतर था...इस साल, ऊंची कीमतों ने मांग को कम किया है।"