inshorts

सोने के सिक्के-बार या आभूषण निवेश के लिए कौनसा है बेहतर?

सोने में निवेश के लिए सोने के सिक्के और बार को आभूषणों से बेहतर विकल्प माना जाता है। ज़्यादातर जौहरी सिक्कों और बार पर केवल जीएसटी लगाते हैं जबकि आभूषणों पर 5%-25% तक मेकिंग चार्ज हो सकता है और 3% GST भी देना पड़ता है। वहीं, सिक्के और बार संभालना आसान होता है और बेचने पर अच्छी कीमत मिलती है।