अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को चांदी की कीमत ₹7,000 बढ़कर ₹1.5 लाख प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वहीं, मज़बूत वैश्विक रुझानों के बीच सोने के भाव भी ₹1,19,500 प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गए। 99.9% शुद्धता वाले गोल्ड की कीमतों में सोमवार को ₹1,500 की बढ़ोतरी हुई।