सोना-चांदी पर टैक्स छूट खत्म! क्या अब खरीदने के लिए देने होंगे अधिक पैसे?
भारत सरकार ने सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट वापस ले ली है। राजस्व सचिव अरविंद श्रीवास्तव के अनुसार, बैंकों को अब आयात पर 3% एकीकृत जीएसटी देना होगा। बकौल रिपोर्ट्स, व्यापारी इसका इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) ले सकेंगे इसलिए खुदरा ग्राहकों के लिए सोने-चांदी की कीमतें सीधे 3% नहीं बढ़ेंगी।