एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने-चांदी में जारी गिरावट 2027 की पहली छमाही तक जारी रह सकती है हालांकि, दूसरी छमाही में रिकवरी की उम्मीद है। बकौल एक्सपर्ट, सोना अगले 12-महीनों में ₹1.20 लाख-₹1.50 लाख/10 ग्राम और चांदी ₹1.40 लाख-₹1.90 लाख/किलो के दायरे में रह सकती है। अमेरिकी ब्याज दरों और बॉन्ड-यील्ड में बढ़ोतरी से कीमतों पर दबाव बना रह सकता है।