बेंगलुरु की विशेष अदालत ने सोना तस्करी मामले में जेल में बंद ऐक्ट्रेस रान्या राव की ज़मानत याचिका खारिज कर दी है। रान्या के वकील ने तर्क दिया कि जांच पूरी हो चुकी है और अब उन्हें ज़मानत पर रिहा किया जाना चाहिए लेकिन कोर्ट का मानना है कि आरोप गंभीर हैं और न्यायिक प्रक्रिया का पालन होना ज़रूरी है।