सोना तस्करी के आरोप में बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार ऐक्ट्रेस रान्या राव को आर्थिक अपराधों की एक विशेष अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रान्या पूछताछ के लिए 3 दिनों तक डीआरआई की हिरासत में थीं। डीआरआई के अधिकारियों ने सोमवार को रान्या को अदालत में पेश किया जहां वह रो पड़ीं।