inshorts

सेना ने बताया कैसे आतंकी भी मारा गया और मस्जिद की पवित्रता भी बनी रही

सेना के मुताबिक, कश्मीर में मस्जिद की पवित्रता बनाए रखने के लिए आतंकी लतीफ भट को मस्जिद परिसर से बाहर लाकर ढेर किया गया। बीजेपी नेता रविंदर रैना ने बताया कि आतंकी के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में मस्जिद की दीवारों पर एक भी गोली नहीं लगी। सुरक्षाबलों ने उसे आत्मसमर्पण करने को कहा था लेकिन उसने इनकार किया था।