सोने पर आयात शुल्क बढ़ाने की सरकार की नहीं है कोई योजना: रिपोर्ट
मनीकंट्रोल ने एक सरकारी सूत्र के हवाले से बताया है कि केंद्र सरकार सोने और चांदी पर आयात शुल्क नहीं बढ़ाने वाली है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'सालभर सोना नहीं खरीदने' की अपील किए जाने के बाद आयात शुल्क बढ़ाए जाने की अटकलें थीं। गौरतलब है, FY26 में भारत का सोने का आयात रिकॉर्ड $72 अरब तक पहुंच गया़।