अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, वैश्विक और घरेलू बाज़ारों में मज़बूत मांग के बीच सोने के दाम पहली बार ₹1.5 लाख/10 ग्राम के पार हो गए जबकि चांदी के दाम 2 दिनों में ₹30,400 बढ़े हैं। 99.9% शुद्धता वाले सोने के दाम मंगलवार को ₹5100 बढ़कर ₹1,53,200/10 ग्राम हो गए जबकि चांदी ₹20,400 बढ़कर ₹3,23,000/किलोग्राम पर पहुंच गई है।