सरहिंद फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) की 4-गज ज़मीन की खरीद-फरोख्त को दुनिया की सबसे महंगी लैंड डील माना जाता है। इतिहासकारों के मुताबिक, सरहिंद के नवाब के दरबार में दीवान रहे टोडरमल ने गुरु गोबिंद सिंह के दोनों छोटे साहिबज़ादों और उनकी माता गुजरी देवी के अंतिम संस्कार के लिए मुगलों से 78,000 सोने के सिक्के बिछाकर यह ज़मीन खरीदी थी।