देहरादून (उत्तराखंड) के एक डिफेंस कोचिंग सेंटर में बीते दिनों एनडीए की तैयारी कर रहे मेघालय के 18-वर्षीय छात्र से शिक्षक ने कक्षा में बात करने पर 400 उठक-बैठक लगवाए। इसके बाद पीठ-घुटनों में सूजन-खिंचाव के चलते छात्र 18-दिन अस्पताल में भर्ती रहा। उसके पिता ने दावा किया कि लिगामेंट खराब होने से अब छात्र सेना में नहीं जा पाएगा।