सीने में जलन है या हृदय रोग का कोई लक्षण, कैसे पता करें अंतर?
बेलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन, टेक्सस में गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. माया बालकृष्णन ने बताया है, "अपच और संभावित हृदय समस्याओं के बीच अंतर समझना लाइफ सेविंग हो सकता है। ज़्यादा खाने/खाकर सो जाने से सीने में जलन या खट्टी डकार आती है।" उन्होंने कहा, "अनजाइना पेन खतरनाक होता है। सीने में दर्द होने के साथ सांस लेने में कठिनाई इसका लक्षण है।"